Affiliation code
3351

प्रधानाचार्य के रूप में हमारे समुदाय के लिए मेरी प्रतिबद्धता, उत्साह और जूनून के साथ स्कूल का नेतृत्व करना है ताकि हम अपने लक्ष्यों तक पहुंच सकें, आइये हम सब मिलकर श्री रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा प्रयागराज को सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनाने का काम करें। हम हमारे जीवंत शिक्षक समुदाय का हिस्सा बनने के लिए आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं- डॉ. केशवेंद्र सिंह।
.
SHRI RANJEET PANDIT INTER COLLEGE LOHAGARA

बच्चा नागरिकता का पहला पाठ माता पिता के प्रेम और देखभाल के बीच सीखता है | अगर हमारा स्कूल एक कलम है और माता पिता स्याही तो एक साथ मिलकर हम छात्र / छात्राओ के सर्वांगीन विकास के लिए कार्य कर सकते है | हम सीखने की संस्कृति बनाने पर गर्व करते है | जहाँ छात्र /छात्राए अपने चारित्रिक विकास के साथ विभिन्न क्षेत्रो में अपनी रूचि व्यक्त करने या साझा करने के लिए स्वतंत्र हैं | हम चाहते है कि हमारे बच्चो में संतुष्टि अखंडता नागरिक चेतना दायित्व बोध और हार ना मानने की इच्छा,दया, करुणा, परोपकार, साहस,सामंजस जैसे दिव्य गुणो का अवतरण हो| हम अपने छात्रो को दुनिया में गौरवपूर्ण जीवन जीने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करते हैं | आईये हम सब मिल कर श्री रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा प्रयागराज को सर्वश्रेष्ट बनाते हुए अग्रिम पंक्ति में खड़े हो जाय |
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ!
.SHRI RANJEET PANDIT INTER COLLEGE LOHAGARA